मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स में मॉरिशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम मुलाकात की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने कल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “मॉरिशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हम साल की शुरुआत में AI समिट के दौरान मिले थे और अब हमें सेशेल्स में मिलने का मौका मिला है। हमने भारत-मॉरिशस साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। हमारी ‘एनहैंस्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ (बेहतर रणनीतिक साझेदारी) के तहत हर क्षेत्र में हो रही प्रगति हमारे लिए संतोष की बात है। हमारे ‘स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज’ के तहत कई प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। हमने क्षमता निर्माण, कौशल विकास, रक्षा, ऊर्जा, साइबर सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में आगे की राह पर भी चर्चा की।”
News Source : Social Media
Image Source : X @narendramodi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



