मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को महाराष्ट्र के परभणी के वसंतराव नाईक मराठवाड़ा कृषि विद्यापीठ में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ( पीएमएफएमई) के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सहयोग से स्थापित कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बताया कि गन्ने से गुड़ एवं पेय पदार्थ तथा हल्दी, मिर्च और अन्य मसालों के प्रसंस्करण हेतु स्थापित यह केंद्र विद्यार्थियों, किसानों, स्वयं सहायता समूहों और नवोदित उद्यमियों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, उत्पाद विकास तथा गुणवत्ता परीक्षण की सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का उद्देश्य भी यही है कि स्थानीय कृषि उपज में मूल्य संवर्धन कर सूक्ष्म खाद्य उद्यमों को सशक्त बनाया जाए तथा युवाओं और महिलाओं के लिए नए उद्यम एवं रोजगार के अवसर सृजित हों।
News Source : Social Media
Image Source : X @iChiragPaswan
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



