केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से दो दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे पर रहेंगे

0
91
भारत-अमेरिका व्‍यापार समझौता राष्‍ट्रीय हित में सर्वोत्‍तम समझौता : केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से दो दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे पर जाएंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली से रवाना होकर असम की राजधानी गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे और 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां की स्थिति का ठोस मुआयना करेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार बाढ़ से प्रभावित इलाकों पर निगरानी रख रही है और राहत व पुनर्वास त्वरित करने के लिए फील्ड में जाकर निर्णय लेना चाहती है, इसलिए चौहान को तत्काल ग्राउंड रिव्यू के लिए भेजा गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे गुवाहाटी में राज्य अधिकारियों के साथ बाढ़ के कारण फसलों, गांवों व बुनियादी ढांचे पर पड़े असर, चल रहे राहत कार्यों की गति और आगे की जरूरतों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद अरुणाचल में हवाई व जमीन सर्वे कर गांवों, खेतों और राहत शिविरों की स्थिति देखेंगे तथा प्रभावित किसानों, स्थानीय लोगों, महिला समूहों और युवाओं से सीधे बातचीत कर तुरंत आवश्यक अतिरिक्त कदमों व मुआवज़ा, फसल बीमा भुगतान, सड़कों-पुलों व तटबंधों की मरम्मत व ग्रामीण आधारभूत ढांचे को पुनर्स्थापित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here