बीसीसीआई ने सितंबर में होने वाले 2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा की

0
84
बीसीसीआई ने सितंबर में होने वाले 2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई ने सितंबर में होने वाले 2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने हरमनप्रीत कौर को कप्तान और स्मृति मंधाना को उपकप्तान नियुक्त किया है। वरिष्ठ चयन समिति ने विकेटकीपर यास्तिका भाटिया की जगह जी. कमलिनी को टीम में शामिल किया है, जबकि शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा जैसे सीनियर्स पर भरोसा जताया गया है। खराब फॉर्म के कारण यास्तिका भाटिया को टीम से बाहर किया गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर टीम में जगह मिलेगी। एशियन गेम्स में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में होगा और आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष टीमों में शामिल होने के कारण भारतीय महिला टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल या नॉकआउट स्टेज में प्रवेश की उम्मीद है।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा।

बीसीसीआई ने सितंबर में होने वाले 2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा की
Image Source : @BCCIWomen

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCIWomen

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here