फीफा विश्व कप 2026 : नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

0
91
फीफा विश्व कप 2026 : नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर अगले चरण में स्थान बनाया। नॉर्वे की ओर से एंटोनियो नूसा ने 39वें मिनट में और एर्लिंग हालैंड ने 86वें मिनट में गोल किए, जबकि आइवरी कोस्ट का एकमात्र गोल अमाद दियालो ने 74वें मिनट में किया। एर्लिंग हालैंड के देरियाना गोल ने निर्णायक मोड़ दिया और आइवरी कोस्ट टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 86वें मिनट में हुए इस गोल के कुछ समय बाद आइवरी कोस्ट को एक फ्री किक मिली, लेकिन वे बराबरी नहीं कर पाए। नार्वे के गोलकीपर ने डियालो का शॉट रोक लिया, जिससे मैच अतिरिक्त समय तक नहीं गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रुप स्टेज में प्रभावशाली प्रदर्शन कर नॉकआउट में पहुंची आइवरी कोस्ट ने नॉर्वे के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की और जल्दी दबाव बनाकर जीत की कोशिश की। तीसरे मिनट में हालैंड की शानदार कोशिश रही जो गोल में नहीं बदली। मैच के आठवें मिनट में यान डियोमांडे नॉर्वे के गोल पोस्ट पर हमलावर बने और टीम को बढ़त दिलाने के करीब पहुंचे, लेकिन वह मौका भी हाथ से निकल गया।

News Source : Social Media

Image Source : X @FIFAWorldCup

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here