मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्रेटरी (वेस्ट) सिबी जॉर्ज ने मंगलवार को जर्मनी, बेल्जियम, स्वीडन, चेक रिपब्लिक, हंगरी, एस्टोनिया, माल्टा और यूरोपीय संघ के भारत में राजदूतों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में कल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि ये राजदूत भारत में अपना सफल कार्यकाल पूरा कर रहे थे और इस समारोह में यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के राजदूत भी शामिल हुए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सेक्रेटरी (वेस्ट) ने भारत और संबंधित देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने तथा भारत-यूरोपीय संघ के रिश्तों को बेहतर बनाने में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। सेक्रेटरी (वेस्ट) ने यूरोपीय संघ और उसके सदस्य देशों के साथ भारत के बढ़ते संबंधों पर भी जोर दिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



