पीएम मोदी ने नेशनल डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टरों को बधाई दी

0
92

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नेशनल डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टरों को बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “डॉक्टर्स डे पर हमारे समर्पित डॉक्टरों को बधाई, जिनकी कड़ी मेहनत, संवेदना और प्रतिबद्धता भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं। अक्सर बेहद मुश्किल हालात में भी उनकी अथक कोशिशों ने अनगिनत लोगों का भरोसा और आभार जीता है। पिछले दशक में, भारत ने अपने हेल्थकेयर सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में काफी तरक्की की है। मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है, और अंडरग्रेजुएट व पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीटों में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। यह अभूतपूर्व विकास डॉक्टर बनने के इच्छुक लोगों के लिए ज्यादा मौके पैदा कर रहा है, एक मजबूत हेल्थकेयर वर्कफ़ोर्स तैयार कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि अच्छी मेडिकल सुविधाएँ देश के हर कोने तक पहुँचें। विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करते हुए, हमारे डॉक्टर प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने, मेडिकल रिसर्च को आगे बढ़ाने, इनोवेशन को अपनाने और सभी के लिए किफायती व सुलभ हेल्थकेयर उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते रहेंग।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज, जब हम डॉक्टर्स डे मना रहे हैं, तो मैं भारत के उन सभी डॉक्टरों और मेडिकल प्रोफेशनल्स की तारीफ करना चाहता हूँ जो ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत वेनेज़ुएला में लगातार काम कर रहे हैं। ऐसे मुश्किल समय में, जरुरतमंदो की सेवा करने की उनकी कोशिशें इस बात का बेहतरीन उदाहरण हैं कि जब भी हमारे समाज के सामने कोई चुनौती आती है, तो मेडिकल प्रोफेशनल्स हमेशा आगे बढ़कर उसका सामना करते हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here