मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सिवनी में आयोजित ‘धान महोत्सव’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ‘रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत 3941 किसानों को कोदो-कुटकी उपार्जन बोनस का वितरण किया। साथ ही सीएम डॉ. मोहन यादव ने ‘मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) 2.0’ के तहत 16 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खातों में 365 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महोत्सव में 494 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 629 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, “किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर मशीनरी और वैज्ञानिक खेती से भी सशक्त बनाने के लक्ष्य के साथ हम कार्य कर रहे हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



