उप्र : सीएम योगी ने सहारनपुर में ₹613 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

0
84
उप्र : सीएम योगी ने सहारनपुर में ₹613 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सहारनपुर के नगर और देहात विधान सभा क्षेत्रों की ₹613 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, चाबी और टूल-किट भी वितरित किए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी के विस्तार से विकास की रफ्तार तेज और अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। इसी विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए आज सहारनपुर नगर और सहारनपुर देहात विधान सभा क्षेत्रों की ₹613 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, चाबी और टूल-किट वितरित किए। इन सौगातों के लिए जनपद वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here