जयपुर : सीएम भजन लाल शर्मा ने लोकमंथन वेबसाइट का लोकार्पण और पुस्तक का विमोचन किया

0
87
जयपुर : सीएम भजन लाल शर्मा ने लोकमंथन वेबसाइट का लोकार्पण और पुस्तक का विमोचन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बुधवार को जयपुर स्थित कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में आयोजित ‘लोकमंथन 2026’ के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लोकमंथन वेबसाइट का लोकार्पण और पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही उन्होंने ‘हम भारत के लोग’ विषय पर अपने विचार भी साझा किए। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजन लाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मुझे विश्वास है कि लोकमंथन 2026 हमारी सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए विकसित भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प को जन-जन का संकल्प बनाएगा। यह आयोजन हमारी गौरवशाली विरासत, संवैधानिक आदर्शों और राष्ट्र प्रथम की भावना को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने की प्रेरणा बनेगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here