मप्र : सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को लेकर विभिन्‍न विभागों की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की

0
90
मप्र : सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को लेकर विभिन्‍न विभागों की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को लेकर विभिन्‍न विभागों की पूर्व तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसानों को समय पर आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं। मसूर और उड़द जैसी कम पानी की फसलों के प्रति व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अल नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए डरने की नहीं, बल्कि एडवांस प्‍लानिंग की आवश्‍यकता है। किसानों का हित सर्वोपरि है। उनकी सुरक्षा, समृद्धि तथा कृषि उत्पादन को बनाए रखने के लिए राज्य सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी।” उन्होंने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “संभावित अल्प वर्षा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अगले दो वर्षों की कार्ययोजना के अंतर्गत “जलाभिषेक 2.0” के माध्यम से तालाबों, बावड़ियों एवं अन्य जल संरचनाओं के पुनर्जीवन तथा “खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में” के सिद्धांत पर भूजल पुनर्भरण कार्यों को मिशन मोड में संचालित किया जाए। राज्य स्तरीय जल डैशबोर्ड बनाने के साथ ही “जल गंगा संवर्धन अभियान” की तर्ज पर जनभागीदारी आधारित सतत् जल संरक्षण अभियान चलाए जाएं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here