दिल्ली : पीएम मोदी ने जापान की पीएम सनाए ताकाइची के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

0
82
दिल्ली : पीएम मोदी ने जापान की पीएम सनाए ताकाइची के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “दिल्ली में प्रधानमंत्री सनाए तकाइची से मिलकर बहुत अच्छा लगा। जापान भारत का एक अहम पार्टनर है और हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में हमारे रिश्ते और भी मजबूत होंगे। आज हमारी बातचीत में भारत-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। जिन मुख्य मुद्दों पर बात हुई, उनमें टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, AI, डिफेंस और सिक्योरिटी, फार्मास्यूटिकल्स और अन्य चीजे शामिल हैं। जहाँ तक आर्थिक संबंधों की बात है, हमारा लक्ष्य साफ़ है… अगले दस सालों में भारत में 10 ट्रिलियन येन का जापानी निवेश और भारत में जापानी कंपनियों की संख्या को दोगुना करना!”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने एक अन्य सशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री ताकाइची और मेरा मानना ​​है कि टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप हमारे सहयोग का सबसे मज़बूत आधार बनेगी। इस विज़न को साकार करने के लिए, हमने आज AI के क्षेत्र में एक संयुक्त बयान जारी किया है। भारत के AI इकोसिस्टम के कई प्रमुख संस्थानों ने भी आज अपने जापानी साझेदारों के साथ समझौते किए हैं। हमने ऊर्जा, लोगों के बीच आपसी संबंधों और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा की।”

News Source : Social Media

Image Source : X @narendramodi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here