मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, इंडस्ट्री लीडर्स, ट्रेड बॉडीज़ और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ‘बोर्ड ऑफ ट्रेड’ की एक बैठक की अध्यक्षता की और भारत के एक्सपोर्ट मोमेंटम और मैन्युफ़ैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन को बेहतर बनाकर, व्यापार की लागत कम करके, जिला-स्तर की क्षमता का इस्तेमाल करके और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को और आसान बनाकर एक्सपोर्ट में कॉम्पिटिशन की क्षमता को मजबूत करने की जरुरत पर जोर दिया गया। साथ ही, एंटरप्राइज़ और एमएसएमई के लिए ज्यादा मौके बनाने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर सहयोग को बढ़ावा देने पर भी बात की गई। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मोदी सरकार के बड़े बदलाव वाले सुधारों से नए मौके बन रहे हैं और एफटीए से नए बाजार खुल रहे हैं। ऐसे में, हमें मिलकर भारतीय व्यवसायों की वैश्विक पहुंच बढ़ानी चाहिए और भारत को एक प्रमुख वैश्विक व्यापार और मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना चाहिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



