मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को जनकपुरी स्थित आईएनए हाट में आयोजित 35वें आम महोत्सव का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि तीन दिवसीय इस महोत्सव में देशभर से लाई गई 400 से अधिक किस्मों के आम, आम से बने विविध उत्पाद, आम खाओ प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हस्तशिल्प प्रदर्शनी तथा बच्चों के लिए अनेक मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र होंगी। यह महोत्सव भारत की कृषि, बागवानी और सांस्कृतिक विविधता का जीवंत उत्सव है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “दिल्ली सरकार सभी नागरिकों से आग्रह करती है कि अपने परिवार सहित इस महोत्सव में अवश्य आएं। जैसे दिल्ली पूरे भारत का संगम है, वैसे ही यह आम महोत्सव भी देश के अलग-अलग प्रदेशों के स्वाद, रंग और परंपराओं को एक ही स्थान पर समेटे हुए है। आइए, इस अनूठे उत्सव का हिस्सा बनें और अपने साथ कुछ मीठे स्वाद के साथ सुंदर यादें भी लेकर जाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMODelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



