IND vs ENG टी-20 सीरीज : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज

0
87
IND vs ENG टी-20 सीरीज : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार आज शाम 7 बजे मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच की तरह इस बार भी बारिश खेल पर असर डाल सकती है। मौसम विभाग ने 55% तक बारिश की संभावना जताई है। सीरीज का पहला मैच भी बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 के लिए अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है, जबकि जोश टंग टी-20 डेब्यू करेंगे। दोनों खिलाड़ियों को साकिब महमूद और ल्यूक वुड की जगह मौका मिला है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 31 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 12 में जीत दर्ज की हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इंग्लैंड में दोनों टीमों ने 10 मैच खेले है, यहां इंग्लैंड ने 5 और भारत ने 4 मैच जीते जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा है। कुल 9 टी-20 सीरीज में से भारत ने 5 जीती, इंग्लैंड ने तीन और एक सीरीज ड्रॉ रही। ज्ञात हो कि भारत ने लगातार पिछली पाँच टी-20 सीरीज में इंग्लैंड को हराया है।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11 : फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

भारत की संभावित प्लेइंग-11 : संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here