मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज सुजलॉन ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) अजय कपूर ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर प्रदेश में विंड एनर्जी परियोजनाओं के विस्तार और हाइब्रिड ऊर्जा क्षमता में वृद्धि को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आज नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े सुजलॉन ग्रुप के सीईओ श्री अजय कपूर जी ने भेंट की। उनके साथ पवन ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार एवं हाइब्रिड क्षमता में वृद्धि को लेकर चर्चा हुई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



