केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

0
83
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज भारतीय मजदूर संघ और संबद्ध कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल से भेंट की। इस बैठक में उन्होंने सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े विविध मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की और कर्मचारी संगठनों द्वारा सरकारी सेवा से संबंधित मामलों को सरकार के समक्ष उठाने में निभाई जा रही रचनात्मक भूमिका की सराहना की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हितधारकों के साथ नियमित संवाद प्रशासन को सुदृढ़ बनाता है और कर्मचारियों तथा पेंशनरों से जुड़े मुद्दों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने में सहायक होता है। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी-केंद्रित पहलों, विशेषकर आयुध कारखानों के लगभग 65 हजार भूतपूर्व कर्मचारियों की पुनः तैनाती के निर्णय के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह की प्रशंसा की।

News Source : Social Media

Image Source : X @DrJitendraSingh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here