मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टनकपुर, चंपावत में शारदा नदी पर संचालित बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “इस दौरान स्थानीय युवाओं एवं जनता ने जिस आत्मीयता, उत्साह और गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत किया, उसके लिए आप सभी का हृदय से आभार।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएँ, ताकि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और भविष्य में बाढ़ से होने वाले संभावित नुकसान को प्रभावी रूप से रोका जा सके।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



