10 बार के विधायक और पूर्व मंत्री मोहनसिंह राठवा का 82 साल की उम्र में हुआ निधन

0
95
10 बार के विधायक और पूर्व मंत्री मोहनसिंह राठवा का 82 साल की उम्र में हुआ निधन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के वरिष्ठ आदिवासी नेता और 10 बार विधायक मोहनसिंह राठवा का रविवार को निधन हो गया। 82 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने पैतृक गाँव उमरवा में अंतिम सांस ली। उनके परिवार ने इसकी जानकारी दी। पिछले चार वर्षों से उनके स्वास्थ्य में खराब था, जिसकी वजह से उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी। पीएम मोदी ने मोहनसिंह राठवा के निधन पर दुख जताते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया। पीएम मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री श्री मोहनसिंह राठवा के निधन की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। मुझे उनके साथ गुजरात विधानसभा में कई वर्षों तक काम करने का अवसर मिला। आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास, जनसेवा और लोगों के कल्याण के प्रति उनके समर्पण और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। प्रार्थना है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अनंत शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। ओम शांति…!!”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राठवा का राजनीतिक सफर 1965 में सरपंच चुने जाने से शुरू हुआ और 1972 में वे कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में पावी जेतपुर से विधायक बने। उन्होंने जनता पार्टी और जनता दल में भी समय बिताया और दोनों पार्टियों से विधायक रहे, बाद में 1998 में फिर कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की। राठवा को अपने निर्वाचन क्षेत्र में सिंचाई के पानी की समस्या सुलझाने के लिये जाना जाता था और उन्हें प्रसिद्ध ‘सुखी सिंचाई योजना’ का श्रेय भी दिया जाता है। वे आदिवासी-आरक्षित छोटा उदयपुर और पावी जेतपुर सीटों से कुल दस बार विधायक चुने गए तथा 1990–1995 में कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे। उन्होंने अपने करियर में केवल एक बार चुनाव हारा था, 2002 के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार से और फिर अगले चुनावों में जीत हासिल की, पर जीत का अंतर घटता गया। 2012 में वे गुलाबसिंह राठवा के खिलाफ करीब 2,500 मतों से और 2017 में अर्जुन राठवा के खिलाफ करीब 1,000 मतों से जीते। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले मोहनसिंह राठवा अपने पुत्र राजेंद्रसिंह राठवा के साथ भाजपा में शामिल हो गए, और उसी वर्ष उनके पुत्र को छोटा उदयपुर सीट से विधायक चुना गया।

News Source : Social Media

Image Source : X @RMRathava

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here