मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिवसीय यात्रा के लिए प्रस्थान किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि वे 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे। यह दौरा राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के आमंत्रण पर हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यात्रा से 2018 में भारत की यात्रा के दौरान उन्नत हुई व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।
आप को बता दे , इंडोनेशिया से प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे, जहां उनकी यात्रा प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज के निमंत्रण पर हो रही है। इस दौरे से भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक भागीदारी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। दोनों पक्षों के बीच रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, शिक्षा, मोबिलिटी, उभरती प्रौद्योगिकी, खेल और जनसंपर्क पर विचार-विमर्श होगा। श्री मोदी ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्शन के निमंत्रण पर ऑकलैंड जाएंगे, जहां आर्थिक, व्यापारिक और वाणिज्यिक संबंधों पर चर्चा होगी तथा द्विपक्षीय रिश्तों को नई गति मिलने की संभावना है। प्रधानमंत्री लक्शन पिछले वर्ष मार्च में भारत आए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट नीति, महासागर दृष्टिकोण तथा स्वतंत्र और मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और सशक्त करेगी।
Image source: प्रधानमंत्री कार्यालय
News Source: प्रधानमंत्री कार्यालय
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



