कोच्चि: भारत आज से ब्रिक्स महिला कार्य समूह की दो दिवसीय बैठक की करेगा मेजबानी

0
119

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत कल से केरल के कोच्चि में ब्रिक्स महिला कार्य समूह की दो दिवसीय बैठक आयोजित करेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बताया कि ब्रिक्स सदस्य देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी महिलाओं के सशक्तिकरण, महिला नेतृत्व वाले विकास और साझा प्राथमिकताओं पर सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एकत्र होंगे।

आप को बता दे , यह बैठक महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर सहमति बनाने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी। ब्रिक्स महिला मंच के तहत महिलाओं की शासन और नेतृत्व में भागीदारी, डिजिटल और वित्तीय समावेशन, उद्यमिता एवं कौशल विकास, तथा जलवायु कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा और पोषण में महिलाओं की भूमिका जैसे चार प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। मंत्रालय के अनुसार यह बैठक 8 और 9 जुलाई को होने वाली ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मजबूत नींव रखेगी।

Image source: केरल सरकार
News Source: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here