मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, माहे, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी दिन भर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।
आप को बता दे, आईएमडी के अनुसार असम, मेघालय, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में दिन भर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान है। राजधानी में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
Image source: social media
News Source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



