मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बौद्ध धर्मगुरु 14वें दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्रियों और कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए शांति, करुणा और मानवता के प्रति उनके योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दलाई लामा का शांति और सद्भाव का संदेश पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा उनकी नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति प्रशंसनीय है।
आप को बता दे , लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दलाई लामा के करुणा, शांति और मानवीय गरिमा के प्रति आजीवन समर्पण को लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि दलाई लामा के मूल्य और आदर्श पूरी मानवता को प्रेम, शांति और करुणा का मार्ग दिखाते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीआर पाटिल ने भी उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए उनके आध्यात्मिक नेतृत्व को आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बताया। 6 जुलाई 1935 को तिब्बत के तक्तसेर गांव में जन्मे 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो वर्ष 1959 में तिब्बत छोड़कर भारत आए थे और 1960 से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं।
Image source: social media
News Source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



