मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार, 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर लखनऊ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश के विकास को लेकर जो सपने देखे थे, उन्हें डबल इंजन की सरकार साकार कर रही है। सीएम योगी ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से जुड़े सभी स्थलों का पुनरुद्धार कराया जा रहा है।
आप को बता दे , मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल को पाकिस्तान के खूनी पंजे से बचाने में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने स्वतंत्र भारत में खाद्य एवं उद्योग मंत्री के रूप में देश की खाद्य और उद्योग नीति को मजबूत करने में योगदान दिया। सीएम योगी ने कहा कि जब नेहरू सरकार की तुष्टीकरण नीति देश की अखंडता के लिए चुनौती बनी, तब मुखर्जी ने सत्ता की राजनीति छोड़कर विरोध का रास्ता चुना। उन्होंने यह भी कहा कि ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे’ का उद्घोष देने वाले डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा, एमएलएसी मुकेश शर्मा और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मौजूद रहे।
Image source: social media
News Source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



