रायपुर : सीएम साय ने चिकित्सा महाविद्यालय में कैंसर भवन के विस्तार, 200 सीटर छात्रावास, आवासीय परिसर एवं अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

0
82
रायपुर : सीएम विष्णु देव साय ने चिकित्सा महाविद्यालय में कैंसर भवन के विस्तार, 200 सीटर छात्रावास, आवासीय परिसर एवं अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में 103 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से कैंसर भवन के विस्तार, 200 सीटर छात्रावास, आवासीय परिसर एवं अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। सीएम विष्णु देव साय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी पूंजी हैं। इसलिए हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक आधुनिक, सुलभ और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में ₹103 करोड़ से अधिक की लागत से कैंसर भवन के विस्तार, 200 सीटर छात्रावास, आवासीय परिसर एवं अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “यह पहल केवल स्वास्थ्य अधोसंरचना का विस्तार नहीं, बल्कि बेहतर उपचार, उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और संवेदनशील जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मेरा विश्वास है कि सशक्त स्वास्थ्य व्यवस्था, दक्ष चिकित्सा मानव संसाधन और आधुनिक सुविधाओं के बल पर हम स्वस्थ, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को नई गति प्रदान करेंगे।”

News Source : Social Media

Image Source : X @vishnudsai

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here