मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के साथ बैठक कर ‘बाल संरक्षण माह’ के अंतर्गत चल रहे व्यापक पॉक्सो जागरूकता अभियान एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में आज मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली सरकार ने बताया कि जुलाई के अंत तक दिल्ली के सभी 5,633 विद्यालयों में पॉक्सो के अनुरूप बाल संरक्षण समितियों का गठन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों, आंगनवाड़ी-सह-पालना घरों, बाल देखभाल संस्थानों और जिला बाल संरक्षण इकाइयों के माध्यम से प्रशिक्षण, जनजागरूकता, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा तथा पॉक्सो जागरूकता अभियान को और सशक्त किया जाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा दिल्ली पुलिस के संयुक्त दल नियमित निरीक्षण के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “दिल्ली सरकार बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके लिए सुरक्षित वातावरण के निर्माण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @LtGovDelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



