बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की

0
83
BCCI

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए 15 सदस्यीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा 23 जुलाई से 26 जुलाई तक रहेगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी-20 मैच हरारे में 23, 25 और 26 जुलाई को खेले जाएंगे। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज के लिए टीम में रखा गया है। इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे की टीम की तुलना में इस बार छह बदलाव किए गए हैं। रिंकू सिंह और मयंक यादव की टीम में वापसी हुई है, जबकि प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और हर्ष दुबे को पहली बार टी-20 इंटरनेशनल टीम में चुना गया है।

बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की
Image Source : X @BCCI

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है। वनडे सीरीज 19 जुलाई को समाप्त होगी।

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए अपडेटेड भारतीय टीम :

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और शिवम दुबे।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here