मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह इंडोनेशिया गणराज्य का सर्वोच्च सम्मान है। यह सम्मान उन्हें भारत-इंडोनेशिया की दोस्ती को मजबूत करने और इंडोनेशिया की एकता, निरंतरता और समृद्धि को आगे बढ़ाने में उनके नेतृत्व के लिए दिया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि प्रधानमंत्री ने यह सम्मान भारत की जनता और भारत-इंडोनेशिया के बीच दोस्ती के मजबूत रिश्तों को समर्पित किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



