मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सेंट्रल रिज और नानकपुरा रिज में पौधे लगाकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दिल्ली में ‘मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान’ का शुभारंभ किया। यह अभियान दिल्ली में हरियाली बढ़ाने, हवा की गुणवत्ता में सुधार करने और एक साफ-सुथरी, स्वस्थ और टिकाऊ राजधानी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री के विजन से प्रेरित होकर, इसका मकसद पर्यावरण संरक्षण को एक जन-आंदोलन में बदलना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन स्लॉट-बुकिंग सिस्टम और आसान पौधा वितरण व्यवस्था के जरिए इस अभियान में भाग लेना सरल और सुलभ बना दिया है, जिससे दिल्ली का हर नागरिक 70 लाख पेड़ लगाने के इस मिशन में भागीदार बन सके। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा सहित कैबिनेट के मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMODelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



