मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि इस दौरान राजस्थान के वित्तीय एवं आर्थिक विकास, निवेश को प्रोत्साहन तथा कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार राजस्थान की आर्थिक उन्नति, समृद्धि एवं ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर अग्रसर है।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



