मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) का पुनर्गठन किया गया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली सरकार ने बताया कि आयोग में ओम प्रकाश व्यास को अध्यक्ष तथा राहुल गौतम, कुंदन कंसकार, स्वाति गुप्ता और मोनिका शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि दिल्ली सरकार प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और अवसरों से परिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आयोग का पुनर्गठन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMODelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



