छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ कबीरधाम जिले में नवीन भाजपा कार्यालय का किया लोकार्पण

0
76
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ कबीरधाम जिले में नवीन भाजपा कार्यालय का किया लोकार्पण

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ कबीरधाम जिले में नवीन भाजपा कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, राजनांदगाँव लोकसभा के सांसद संतोष पांडे, विधायकगण सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या मे कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “यह नवीन पार्टी कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने, कार्यकर्ताओं को सशक्त मंच उपलब्ध कराने के साथ ही जनसेवा के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। यह कार्यालय हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिनके अथक परिश्रम, समर्पण और सेवा भाव ने संगठन को निरंतर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। संगठन की यही शक्ति विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @vishnudsai

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here