भारतीय नौसेना का यूएवी ‘दृष्टि-10’ पोरबंदर में हुआ क्रैश, ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा

0
82
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के पोरबंदर में बुधवार दोपहर भारतीय नौसेना का अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी) ‘दृष्टि-10’ प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना नेवल एयर एन्क्लेव, पोरबंदर से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हुई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पोरबंदर के जिला कलेक्टर एस.डी. धनानी ने बताया कि ड्रोन धरमपुर गांव के पास, पोरबंदर से लगभग 6 किलोमीटर दूर एक खुले मैदान में गिरा। वे बोले कि दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। नौसेना की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला कलेक्टर ने भी पुष्टि की कि किसी की मृत्यु नहीं हुई है और नेवी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं तथा आगे की जांच जारी है। बताया गया कि यूएवी नियमित प्रशिक्षण सॉर्टी के लिए नेवल एयर एन्क्लेव से उड़ान भरकर कुछ ही देर बाद खेत में गिर गया। बुधवार की शाम को नौसेना ने भी अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल के जरिए इस हादसे की पुष्टि कर दी है। नौसेना ने लिखा, “भारतीय नौसेना ने पुष्टि की है कि आज दोपहर पोरबंदर एयरफ़ील्ड के पास ट्रेनिंग उड़ान के दौरान ‘दृष्टि-10’ अनक्रूड एरियल व्हीकल (यूएवी) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जमीन पर किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। घटना के कारण की जांच की जा रही है।”

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here