मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायपुर में डूमरतराई फेस-2 के अंतर्गत निर्मित थोक बाजार की दुकानों के लोकार्पण एवं नामकरण समारोह में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि इस परिसर का नामकरण लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर किया गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि यह राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के प्रति उनके अमूल्य योगदान के प्रति हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह व्यापार परिसर स्थानीय व्यापार को नई गति देगा, व्यापारियों के लिए बेहतर अवसर सृजित करेगा और प्रदेश के आर्थिक विकास को नई मजबूती प्रदान करेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @vishnudsai
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



