उत्तराखंड के सीएम धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

0
75
उत्तराखंड के सीएम धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से उत्तराखंड में रेल अवसंरचना के विस्तार, रेल संपर्क सुदृढ़ीकरण एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सीएम धामी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि चारधाम यात्रा, कुम्भ-2027 एवं प्रदेश में बढ़ते पर्यटन को ध्यान में रखते हुए मुंबई-देहरादून वंदे भारत/सुपरफास्ट रेल सेवा प्रारम्भ करने, देहरादून-कोटा रेल सेवा का सूरत-वडोदरा-मुंबई तक विस्तार करने तथा मुंबई-हरिद्वार और मुंबई-रामनगर रेल सेवाओं की आवृत्ति बढ़ाने का आग्रह किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि साथ ही ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के विकास हेतु पुराने रेलवे स्टेशन की भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित करने, किच्छा-सितारगंज-खटीमा एवं टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजनाओं, हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण तथा बनबसा स्टेशन पर प्रमुख रेल सेवाओं के अल्प ठहराव सहित विभिन्न जनहित के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आदरणीय केंद्रीय मंत्री जी द्वारा बनबसा स्टेशन पर रेल सेवाओं के अल्प ठहराव को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करने तथा अन्य प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन देने के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here