मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजस्व अर्जन से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति तथा कर चोरी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके साथ ही सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्व प्रक्रियाओं के सरलीकरण, प्रकरणों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण तथा विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिले और सुशासन का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



