मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोकसेवक आवास के संकल्प सभागार से ‘बिहार पेंशन दिवस’ के अवसर पर बिहार के 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 1,423.94 करोड़ रूपए की राशि हस्तांतरित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख ‘बिहार पेंशन दिवस’ के रूप में मनाई जाएगी तथा सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में इसी दिन नियमित रूप से पेंशन राशि हस्तांतरित की जाएगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वंचित न रहे। अभियान चलाकर सभी छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने आगे लिखा, “हमारी सरकार गरीब, वंचित, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद वर्गों की गरिमा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



