मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज विश्व बैंक और पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित “स्वच्छ हवा, स्वस्थ दिल्ली” (दिल्ली स्वच्छ वायु कार्यक्रम) ओरिएंटेशन वर्कशॉप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और विश्व बैंक के एक्टिंग कंट्री डायरेक्टर पॉल प्रोसी उपस्थित रहे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व बैंक के सहयोग से 8,300 करोड़ रूपए के सात वर्षीय “स्वच्छ हवा, स्वस्थ दिल्ली” (दिल्ली स्वच्छ वायु कार्यक्रम) की शुरुआत एक महत्वपूर्ण कदम है। बेहतर निगरानी, आधुनिक तकनीक, विभागों के समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से यह कार्यक्रम प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को नई गति देगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि नई ईवी पॉलिसी, इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार, 32,000 ईवी चार्जिंग पॉइंट, धूल एवं खुले में कचरा जलाने पर सख्त नियंत्रण, 70 लाख पौधारोपण और यमुना पुनर्जीवन जैसे ठोस कदमों के साथ दिल्ली सरकार स्वच्छ और स्वस्थ राजधानी के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



