हरियाणा : सीएम सैनी ने राज्य के 50.20 लाख परिवारजनों के बैंक खातों में 19 योजनाओं के तहत ₹1,582 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की

0
75
हरियाणा : सीएम सैनी ने राज्य के 50.20 लाख परिवारजनों के बैंक खातों में 19 योजनाओं के तहत ₹1,582 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ से राज्य के 50.20 लाख परिवारजनों के बैंक खातों में 19 जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत ₹1,582 करोड़ से अधिक की लाभ राशि ट्रांसफर की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में आज सीएम सैनी ने बताया कि इसके अंतर्गत 15 विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, दयालु योजना, हर घर-हर गृहिणी योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से किया गया यह सीधा हस्तांतरण हमारी पारदर्शिता और सुशासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हम हर पात्र परिवार तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @NayabSainiBJP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here