मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के ऐतिहासिक चंबल उद्यान के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि कोटा सहित पूरे हाड़ौती की पहचान रहा यह उद्यान दशकों तक हर शहरवासी की पहली पसंद और उसकी सुनहरी यादों का अभिन्न हिस्सा रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि करीब 80 करोड़ रुपए की लागत से चंबल गार्डन का समग्र पुनर्विकास किया जाएगा। विश्वास है कि नए स्वरूप में यह उद्यान आधुनिक शहरी विकास, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम बनकर कोटा की नई पहचान के रूप में उभरेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “कोटा के समग्र विकास का जो सपना हमने देखा था, वह अब तेजी से धरातल पर साकार हो रहा है। मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हमारा कोटा शिक्षा के साथ-साथ खेल, स्वास्थ्य, पर्यटन, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी शहरों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ombirlakota
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



