लिंडा नोस्कोवा ने जीता विंबलडन का खिताब, फाइनल में कैरोलिना मुचोवा को हराया

0
82
लिंडा नोस्कोवा ने जीता विंबलडन का खिताब, फाइनल में कैरोलिना मुचोवा को हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चेक रिपब्लिक की 21 साल की लिंडा नोस्कोवा ने विंबलडन 2026 का विमेंस सिंगल्स खिताब जीता। शनिवार, 11 जुलाई को लंदन के सेंटर कोर्ट पर खेले गए फाइनल में नौवीं सीड नोस्कोवा ने अपनी हमवतन और पेरिस ओलंपिक की डबल्स साझेदार कैरोलिना मुचोवा को 2 घंटे 28 मिनट तक चले इस मुकाबले में 6-2, 5-7, 6-3 से मात दी। यह विंबलडन के इतिहास में पहली बार था जब फाइनल में दोनों खिलाड़ी चेक रिपब्लिक की थीं। इस जीत के साथ नोस्कोवा को करीब ₹38.5 करोड़ (£3.6 मिलियन) का इनाम मिला। नोस्कोवा पिछले चार वर्षों में विंबलडन महिला सिंगल्स जीतने वाली तीसरी चेक खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले मार्केटा वोंद्रोसोवा (2023) और बारबोरा क्रेजिकोवा (2024) यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैच में एक मोड़ तब आया जब नोस्कोवा दूसरे सेट में 6-2, 5-2 से आगे चल रही थीं, लेकिन 10वीं सीड मुचोवा ने जोरदार वापसी कर लगातार पांच गेम जीतकर सेट 7-5 ले लिया। दबाव में नोस्कोवा का बॉडी लैंग्वेज भी दिखा। वे शोर से बचने के लिए कानों में उंगलियां डालती और चेंजओवर पर विंबलडन का तौलिया चेहरा छिपाने के लिए इस्तेमाल करती दिखीं, फिर भी तीसरे सेट में उन्होंने खुद को संभाला और मैच जीतकर इतिहास रच दिया। जीत के बाद वह कोर्ट पर बैठकर भावुक हो गईं।

News Source : Social Media

Image Source : X @FIFAWorldCup

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here