महाराष्ट्र : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नासिक में अशोका हेल्थ सिटी का उद्घाटन किया

0
86
महाराष्ट्र : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नासिक में अशोका हेल्थ सिटी का उद्घाटन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज महाराष्ट्र के नासिक में अशोका हेल्थ सिटी का उद्घाटन किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह स्वास्थ्य परिसर उत्तर महाराष्ट्र के नागरिकों को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके प्रथम चरण में सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कैंसर हॉस्पिटल, मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल के साथ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा संस्थानों की स्थापना की गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर (एआईएमएसआईआर) द्वारा विकसित यह जनकल्याणकारी पहल सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उदाहरण है। ऐसे संस्थान बेहतर उपचार के साथ चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को भी नई दिशा प्रदान करते हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत, जन औषधि, डिजिटल स्वास्थ्य मिशन और स्वास्थ्य अवसंरचना के विस्तार जैसी पहलों से देश में स्वास्थ्य सेवाएँ निरंतर सुदृढ़ हो रही हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आगे लिखा, “मुझे विश्वास है कि यह संस्थान उत्कृष्ट उपचार, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और जनसेवा के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन में नई आशा का संचार करेगा तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @ombirlakota

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here