बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर में 1,047.09 करोड़ रूपए की लागत से 982 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

0
85
बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर में 1,047.09 करोड़ रूपए की लागत से 982 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुजफ्फरपुर में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1,047.09 करोड़ रूपए की लागत से 982 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम सम्राट चौधरी ने 213.25 करोड़ रूपए की लागत से विकसित सिकंदरपुर लेक फ्रंट का भी लोकार्पण किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि आकर्षक फव्वारों, आधुनिक लाइटिंग एवं मनमोहक कलाकृतियों से सुसज्जित यह लेक फ्रंट मुजफ्फरपुर की नई पहचान और आधुनिक बिहार के विकास का प्रतीक बनेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मुजफ्फरपुर में आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय, तिरहुत टाउनशिप, एयरपोर्ट, पटना-मुजफ्फरपुर रैपिड रेल कॉरिडोर तथा हल्दिया-रक्सौल हाईवे जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएँ उत्तर बिहार को विकास, निवेश, रोजगार और बेहतर कनेक्टिविटी का नया केंद्र बनाएंगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @samrat4bjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here