मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज से 17 जुलाई तक स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड की यात्रा पर रहेंगे और इस दौरान उच्च स्तरीय भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार यात्रा का उद्देश्य व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्थिरता पर ध्यान देते हुए यूरोप के साथ भारत की आर्थिक साझेदारी को मजबूती देना है। यात्रा के पहले चरण में वे आज स्पेन जा रहे हैं जहां वे स्पेन के चैंबर ऑफ कॉमर्स, सी.ई.ओ.ई और आई.सी.ई.एक्स स्पेन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट के साथ एक व्यापार गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में भारत और स्पेन के उद्योग नेताओं द्वारा ऑटोमोटिव, नवीकरणीय ऊर्जा, रेलवे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, खाद्य प्रसंस्करण और पर्यटन क्षेत्रों में अवसरों पर विचार-विमर्श होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 और 15 जुलाई को बेल्जियम के दौरे में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल थेल्स और सिलॉक्स समूह के अधिकारियों से मिलेंगे तथा भारत-ईयू व्यापार गोलमेज सम्मेलन और व्यापार व प्रौद्योगिकी परिषद की बैठकों में भाग लेंगे, जिनमें विदेशी निवेश, व्यापार सुगम्यता, टिकाऊ तकनीक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की सरलता पर चर्चा होगी। यात्रा के तीसरे चरण में 16 और 17 जुलाई को फिनलैंड में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भारत-फिनलैंड व्यापार गोलमेज सम्मेलन में शिरकत करेंगे और नोकिया, कोने, केम्पी ग्रुप व वीटीटी रिसर्च सेंटर जैसी प्रमुख कंपनियों व अनुसंधान संस्थानों का दौरा कर दूरसंचार, उन्नत विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा, गतिशीलता और नवाचार में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाएंगे।
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyalOffc
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



