केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एफएआई और आईजेडए द्वारा आयोजित ‘ग्लोबल माइक्रोन्यूट्रिएंट समिट 3.0’ के उद्घाटन सत्र को किया संबोधित

0
83
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एफएआई और आईजेडए द्वारा आयोजित 'ग्लोबल माइक्रोन्यूट्रिएंट समिट 3.0' के उद्घाटन सत्र को किया संबोधित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली में द फर्टिलाइजर एसोसिएशन (एफएआई) और इंटरनेशनल जिंक एसोसिएशन (आईजेडए) द्वारा आयोजित ‘ग्लोबल माइक्रोन्यूट्रिएंट समिट 3.0’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ग्लोबल माइक्रोन्यूट्रिएंट समिट 3.0 का उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल उत्पादकता तथा पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु नवीन वैज्ञानिक समाधान, अनुसंधान एवं वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि एफएआई एवं आईजेडए द्वारा नीति-निर्माताओं, वैज्ञानिकों और उद्योग जगत को कृषि क्षेत्र में सूक्ष्म पोषक तत्वों (Micronutrients) की भूमिका पर चर्चा करने के लिए एक साझा वैश्विक मंच प्रदान करने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर अनेक प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करके हर्ष हुआ l आशा है यह आयोजन खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ कर विकसित भारत 2047 के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

News Source : Social Media

Image Source : X @AnupriyaSPatel

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here