मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सचिवालय में एआई -संचालित ‘डस्ट पोर्टल 2.0’ और मोबाइल एप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सहित संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) द्वारा विकसित यह पोर्टल निर्माण एवं विध्वंस (सी&डी) स्थलों पर धूल नियंत्रण उपायों की एआई की मदद से रियल-टाइम निगरानी करेगा। सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया गया कि इससे परियोजना संचालकों को स्वयं मूल्यांकन करने की सुविधा मिलेगी और धूल प्रदूषण पर निगरानी एवं कार्रवाई की व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMODelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



