हरियाणा : सीएम नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में ‘अर्जुन एसपीवी’ के निदेशक मंडल की द्वितीय बैठक की अध्यक्षता की

0
79
हरियाणा : सीएम नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में ‘अर्जुन एसपीवी’ के निदेशक मंडल की द्वितीय बैठक की अध्यक्षता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ में ‘अर्जुन एसपीवी’ (मजबूत नौकरियों, शहरी हवा की गुणवत्ता और अगली पीढ़ी के कौशल के लिए एआई) के निदेशक मंडल की द्वितीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सीएम सैनी ने हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (एचसीएपीएसडी) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्वच्छ वायु, हरित परिवहन और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके साथ ही सीएम सैनी ने स्क्रैप वाहनों के ऑनलाइन पंजीकरण एवं वैज्ञानिक निस्तारण के लिए एक समर्पित पोर्टल विकसित करने, राज्यभर में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना में तेजी लाने तथा इलेक्ट्रिक बस सेवाओं, वायु गुणवत्ता प्रबंधन, पराली प्रबंधन और एआई आधारित निगरानी प्रणाली से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए। सीएम सैनी ने लिखा, “हमारा संकल्प है कि प्रत्येक परियोजना का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए स्वच्छ, हरित और भविष्य के लिए तैयार हरियाणा का निर्माण किया जाए।”

News Source : Social Media

Image Source : X @NayabSainiBJP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here