केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

0
83
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नवीन, नवीकरणीय ऊर्जा और उपभोक्ता मामले मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, ताकि देश भर में कृषि, खाद्य उपलब्धता और कीमतों में स्थिरता पर अल नीनो के संभावित असर का आकलन किया जा सके।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि तैयारी के उपायों, फसल की स्थिति, खरीद की रणनीतियों और जरुरी चीजों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और पूरे देश में जरुरी चीजों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच बेहतर तालमेल, समय पर कदम उठाने और पहले से योजना बनाने के महत्व पर जोर दिया।

News Source : Social Media

Image Source : X @JoshiPralhad

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here