मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (QAA) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सिंचाई, लोक निर्माण, विद्युत एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, तकनीकी ऑडिट रिपोर्ट तथा विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी ने सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने, क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी की ऑडिट रिपोर्ट में चिन्हित कमियों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा हरियाणा सरकार द्वारा वित्तपोषित केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) के निर्माण कार्यों का भी नियमित ऑडिट कराने के निर्देश दिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @cmohry
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



