लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘विधायी गौरव यात्रा – वर्तमान एवं पूर्व विधायकों का समागम’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया

0
89
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘विधायी गौरव यात्रा - वर्तमान एवं पूर्व विधायकों का समागम’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज राजस्थान विधान सभा के गौरवशाली 75 वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा – वर्तमान एवं पूर्व विधायकों का समागम’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “यह विधान सभा मेरे लिए विधायी संस्कारों की प्रारंभिक पाठशाला रही है। इस सदन में लगातार तीन बार निर्वाचित होकर यहाँ के वरिष्ठ विधायकों को सुनने, उनसे सीखने – समझने का अमूल्य अवसर मिला। ऐसे में राजस्थान विधान सभा के ऐतिहासिक 75 वर्ष मेरे लिए भी अत्यंत गर्व का अवसर है।” उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “राजस्थान वीरों की भूमि होने के साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों की महान धरा भी है। राजस्थान की लोकतांत्रिक चेतना केवल पचहत्तर वर्षों की नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की विरासत है। पिछले साढ़े सात दशकों में इस सदन ने अनेक ऐतिहासिक विधेयकों, दूरदर्शी बहसों और जनोन्मुख निर्णयों के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त बनाया है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अपने संबोधन में माननीय सदस्यों से कहा कि राज्य की विधान सभा पूरे प्रदेश की कठिनाइयाँ जानने का प्रत्यक्ष और सबसे सशक्त माध्यम है। यहाँ से आम जन-जीवन की समस्याओं के बारे में जानकर हम समाधान की राह प्रशस्त कर सकते हैं। समागम में युवा विधायी सदस्यों का आह्वान किया कि वरिष्ठ विधायकों से सीखने की प्रवृत्ति बनाएं रखें। सदन में अधिक से अधिक समय तक रुकें, अपनी बात कहने के बाद और पहले अन्य सदस्यों को भी सुनें। राजस्थान की महान विधायिका ने देश को बड़े नेता दिए हैं, राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्ण विश्वास है कि आगे भी इस सदन की परंपराएं, यहाँ की विधायी रीति – नीतियां राष्ट्र की प्रतिष्ठा और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अग्रणी रहेंगे।”

News Source : Social Media

Image Source : X @ombirlakota

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here